मिलेंगे नए बाबू, कामकाज आएगा काबू

मिलेंगे नए बाबू, कामकाज आएगा काबू
- कनिष्ठ सहायकों के पदस्थापन के लिए हनुमानगढ़ में परामर्श कैम्प आठ से
- राजकीय बालिका उमावि, जंक्शन में लगेगा तीन दिवसीय कैम्प
हनुमानगढ़. शिक्षा विभाग में गत दिनों चयनित होकर आए कनिष्ठ सहायकों के जिले में पदस्थापन के लिए तीन दिवसीय परामर्श कैम्प आठ जुलाई से लगाया जाएगा। जंक्शन में संगरिया रोड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कैम्प का आयोजन किया जाएगा। डीईओ माध्यमिक मुख्यालय हंसराज जाजेवाल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश पर कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति के लिए 128 आवेदन प्राप्त हुए। इनका पदस्थापन परामर्श कैम्प तीन दिन लगाया जाएगा। वरीयता सूची के अनुसार एक से पचास तक चयनितों को आठ जुलाई को, 51 से 100 तक को नौ जुलाई को तथा 101 से 128 तक को 10 जुलाई को कैम्प में बुलाया गया है। इसके लिए जिले में रिक्त पदों की जानकारी संंबंधी सूची जारी कर दी गई है। डीईओ माध्यमिक कार्यालय में भी सूची चस्पा की गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी सूची डाली गई है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक मूल दस्तावेज तथा अन्य आवश्यक पहचान दस्तावेज वगैरह साथ लेकर आने होंगे। अभ्यर्थी को 50 रुपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उसकी ओर से पेश तमाम दस्तावेज वैध नहीं पाए गए तो चयन निरस्त कर मेरे विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। विवाह व संतान संबंधी तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र भी साथ लाने होंगे। गौरतलब है कि कनिष्ठ सहायकों की नियुक्ति होने के बाद शिक्षा विभाग के कार्यालयों तथा विद्यालयों में कामकाज की गति तेज होगी। कार्य लम्बित रहने से मुक्ति मिलेगी। खासकर पिछले कुछ वर्ष में क्रमोन्नत हुए विद्यालयों में।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/counseling-camp-in-hanumangarh-for-posting-of-junior-assistants-from-e-6244686/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष