तीन नगर पालिका में बाजी निर्दलियों के हाथ में, लाखों रुपए के मिलने लगे ऑफर

तीन नगर पालिका में बाजी निर्दलियों के हाथ में, लाखों रुपए के मिलने लगे ऑफर
- रावतसर, भादरा एवं संगरिया नगर पालिका में कांग्रेस एवं भाजपा को एक चौथाई सीट भी नहीं मिली
- पार्षदों की बाड़ाबंदी एवं खरीद-फरोख्त का खेल पकड़ रहा गति
हनुमानगढ़. जिले की पांचों नगरपालिकाओं का चुनाव परिणाम रविवार को आ गया। जिले में केवल नोहर नगर पालिका में ही किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल सका। वहां कांग्रेस ने बहुमत के लिए पूरा 21 का आंकड़ा हासिल कर लिया है। हालांकि निर्दलियों की संख्या अच्छी-खासी होने के कारण कांग्रेस के पाले में नोहर में संख्या बढ़ सकती है। इसके अलावा पीलीबंगा में कांग्रेस बोर्ड बनाने की स्थिति में है। भले ही उसे अब तक स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका है।
लेकिन वह इससे ज्यादा पीछे भी नहीं है। पीलीबंगा में कुल 35 सीट है। इसमें से कांग्रेस को 17 मिली है। जबकि पांच निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा के 13 पार्षद हैं। अब भाजपा को सभी पांचों निर्दलीयों की जरूरत है। जबकि कांग्रेस को केवल एक पार्षद की आवश्यकता है। वहीं रावतसर, भादरा एवं संगरिया में तो पूर्णत: बाजी निर्दलियों के हाथ में ही है। रावतसर में 35 में से कांग्रेस-भाजपा को आठ-आठ, संगरिया में 35 में से भाजपा को एक तथा कांग्रेस को सात तथा भादरा में 40 में से भाजपा को आठ एवं कांग्रेस को पांच सीट मिली है। इसलिए बाड़ाबंदी चुनाव परिणाम से पहले ही की जा चुकी थी। अब पार्षदों की खरीद-फरोख्त का खेल चलने की संभावना है। सूत्रों की माने तो निर्दलीय पार्षदों को बीस लाख रुपए से भी अधिक के ऑफर मिलने लगे हैं। इस राशि में निरंतर बढ़ोतरी की संभावना है। कहीं तो चुनाव खर्च पर दोगुने मुनाफे तक के ऑफर चल रहे हैं।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/in-three-municipalities-of-hanumangarh-hands-of-independents-won-off-6661482/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष